भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"एक परम प्रभु चिदानन्दघन / हनुमानप्रसाद पोद्दार" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हनुमानप्रसाद पोद्दार |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

12:09, 29 अक्टूबर 2016 के समय का अवतरण

एक ही परम प्रभु पाँच उपास्य रूपों में

(राग गुनकली-ताल मूल)

एक परम प्रभु चिदानन्दघन परम तव हैं सर्वाधार।
 सर्वातीत, सर्वगत वे ही अखिल विश्वमय रूप अपार॥
 हरि, हर, भानु, शक्ति, गणपति हैं इनके पाँच स्वरूप उदार।
 मान उपास्य उन्हें भजते जन भक्त स्वरुचि-श्रद्धा-‌अनुसार॥