भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"चाऊँ-माऊँ! / रमेश तैलंग" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश तैलंग |अनुवादक= |संग्रह=मेरे...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

17:29, 15 फ़रवरी 2017 के समय का अवतरण

गोल-गोल, गोल-गोल
घेरा बनाओ।
चाऊँ-माऊँ! चाऊँ-माऊँ!
चक्कर लगाओ।

अड़ी-बड़ी, अड़ी-बड़ी,
आलस भगाओ।
चाऊँ-माऊँ! चाऊँ-माऊँ!
चक्कर लगाओ।

पीप-पिपी, पीप-पिपी
सीटी बजाआ।
चाऊँ-माऊँ! चाऊँ-माऊँ!
चक्कर लगाओ।

हहा-हिही, हहा-हिही,
सबको हँसाओ।
चाऊँ-माऊँ! चाऊँ-माऊँ!
चक्कर लगाओ।

छम्म-छमक, गम्म-गमक,
नाचो-नचाओ।
चाऊँ-माऊँ! चाऊँ-माऊँ!
चक्कर लगाओ।