भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"टिन्नीजी! / रमेश तैलंग" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश तैलंग |अनुवादक= |संग्रह=मेरे...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
17:31, 15 फ़रवरी 2017 के समय का अवतरण
टिन्नीजी! ओ टिन्नीजी!
ये लो एक चवन्नी जी।
बज्जी से प्यारा-प्यारा
लाना छोटा गुब्बारा।
ऊपर उसे उड़ाएँगे,
आसमान पहुँचाएँगे।
टिन्नीजी! ओ टिन्नीजी!
ये लो एक चवन्नीजी।
बज्जी से ताजी-ताजी
लाना पालक की भाजी।
घर पर उसे पकाएँगे,
साथ बैठकर खाएँगे।
टिन्नीजी! ओ टिन्नीजी!
ये लो एक चवन्नीजी।
जल्दी से बज्जी जाना,
एक डुगडुगी ले आना।
डुग-डुग उसे बजाएँगे,
मिलकार गाने गाएँगे।