भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"अरे क्या करें / शिवबहादुर सिंह भदौरिया" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शिवबहादुर सिंह भदौरिया |अनुवादक=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

12:25, 17 फ़रवरी 2017 के समय का अवतरण

अरे क्या करें?
लोना लगी हुई दीवारें
सेरों माटी झरें।

कोई नहीं हटाना चाहे
जगह जगह-
मकड़ी के जाले,
रोशनदान, खिड़कियाँ
सारी, बन्द द्वार-
अँधियारा पाले;
कहाँ कहाँ हम
अलख जगायें
कहाँ कहाँ अब-
दीप धरें।