भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"स्व स्वयं विश्व / द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी |अनुव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

18:23, 6 मार्च 2017 के समय का अवतरण

ओ मेरे कवि, उठ
अपने से ऊपर तू
अपनों से ऊपर तू
अपने ही सपनों से ऊपर तू

माना स्वान्तः सुखाय
काव्य लिखा जाता है
किन्तु यह तब ही हो पाता है
जब कि वह ‘स्व’ स्वयं
विश्व बन जाता है।

तभी कोई
वाल्मीकि, कालिदास
तुलसी, कबीरदास
सूरदास, मीरा, रवीन्द्र नाथ
सुब्रहाण्यम् भारती
जन्म लेपाता है।

31.12.76