भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"प्यार और कविता / विनोद शर्मा" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विनोद शर्मा |अनुवादक= |संग्रह=शब्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

13:49, 15 मार्च 2017 के समय का अवतरण

जैसे
देह के माध्यम से
व्यक्त होकर भी
देह से परे होता है प्यार

ठीक वैसे ही
शब्दों के माध्यम से
व्यक्त होकर भी
शब्दों से परे होती है कविता

शायद इसीलिए
शरीर मरता है
प्यार नहीं

ठीक वैसे ही
जैसे मरती है भाषा
कविता नहीं।