भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"गनीमत है / रमेश तैलंग" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश तैलंग |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
17:35, 20 मार्च 2017 के समय का अवतरण
गनीमत है
हमारे घरों तक
धुआं पहुंचा है,
आग नहीं।
गनीमत है
हमें खबरे आतंकित कर रही हैं
युद्ध नहीं।
गनीमत है
अभी करुणा
बची हुई है
हमारे मनों में।
गनीमत है
हमें वक्त दिया जा रहा है
सोचने का।
गनीमत है
हम कल के बारे में
कुछ नहीं जानते।