भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"आओ पुल पर चलें / हरिपाल त्यागी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरिपाल त्यागी |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

11:01, 21 मार्च 2017 के समय का अवतरण

आओ, पुल पर चलें
वहीं से देख पाएंगे
टुनटुनिया पहाड़,
पत्थरों की संगीत-सभा,
पीछे मुड़ देखेंगे पूरा शहर एक साथ,
सामने बांदा का किला,
पुल पार ऊंचे एक टीले पर जुटे
मटमैले बच्चों से घर-
परस्पर सहारे पर टिके हुए,
धरे एक-दूसरे के कंधे पर खपरैली सिर
घाटी में झांकता हुआ गांव,
निर्वसन, श्यामा नदी केन
चुपचाप लेटी है बेखबर
आओ, पुल पर चलें।