भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"बदनाम होते हैं पत्थर / रंजना जायसवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना जायसवाल |संग्रह=मछलियाँ दे...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
12:37, 5 मई 2017 के समय का अवतरण
जब भी
टूटता है शीशा
या टूटती है
जल की शांति
बदनाम होते हैं
पत्थर...
क्योंकि
देखते नहीं कहीं
फेंकने वाले हाथ