भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"बगावत / रेखा चमोली" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रेखा चमोली |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
19:33, 28 जून 2017 का अवतरण
खाली समय में भले मैं
टी वी पर फिल्में या सीरीयल देख लूूॅ
उन्हंे नहीं होता कोई ऐतराज
उन्हें लगता है
ये बेहुदा और अश्लील दृश्य तो बने ही हैं
महिलाओं के लिए
और मददगार हैं
सत्ताओं के बने रहने में
पर अखबार या कोई किताब पढना
समय की बर्बादी लगती है उन्हें
कहीें मैं समझ न लूॅ उनके षडयन्त्रों को
और कर ना बैठूं बगावत।