भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"बच्चों की तरह / रंजना जायसवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना जायसवाल |अनुवादक= |संग्रह=ज...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
11:04, 4 जुलाई 2017 के समय का अवतरण
हम मिले
जैसे मिलते हैं
दो बच्चे
बातें कीं
दोस्ती की
रूठते-मनाते खुश रहे
हमने कुछ नहीं देखा
सुना
जाना
एक –दूसरे के सिवा
शिशिर की चाँदनी –रात
जैसा था हमारा मन
पर धीरे-धीरे
तुम्हारा मन कुहरे से घिर गया
हम सब कुछ माप -तौल कर करने लगे
अब हम नहीं मिलते
जैसे मिलते हैं बच्चे