भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"जब धूप खिले / स्वाति मेलकानी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=स्वाति मेलकानी |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

11:45, 13 अगस्त 2017 के समय का अवतरण

     ठंडे पैरों से चलकर
     मैं आई तुम तक
     सोचा था तुम जलते होगे
     पर
     तुम मुझको पाकर
     जैसे बर्फ हो गये
     मैं भी जमने लगी तुम्हारे साथ
     और अब
     केवल आँखे शेष बची हैं।
     ढूँढ रही हूँ आसमान में
     कोई सूरज वाला दिन
     जब धूप खिले
     हम दोनों पिघलें
     और नदी जीवन की
     बहने लगे टूटते हिमखंडों से।