भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"नन्हें फूल / शिशु पाल सिंह 'शिशु'" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शिशु पाल सिंह 'शिशु' |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
17:00, 15 अक्टूबर 2017 के समय का अवतरण
अरे गर्वीले नन्हें फूल!
१
दीन मधुप मधु पीने आये,
तेरे द्वारा जीने आये,
इन्हें विमुख लौटा देने से होगी भारी भूल
अरे गर्वीले नन्हें फूल!
२
यह वैभव है नहीं व्यष्टि का,
वास्तव में है सब समष्टि का,
जहाँ व्यक्तिगत- स्वार्थ अंकुरित हुआ वहीं है शूल
अरे गर्वीले नन्हें फूल!
३
यदि आवश्यकता से वंचित –
करके, रक्खा जाये संचित,
तो न पराग, पराग रहेगा हो जायेगा धूल
अरे गर्वीले नन्हें फूल!