भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"हालात / प्रीति समकित सुराना" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रीति समकित सुराना |अनुवादक= |सं...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
15:31, 29 अक्टूबर 2017 के समय का अवतरण
लोगों की हर बात वही है
साल नया दिन रात वही है
बस थोड़ा मौसम बदला है
समय बुरा हालात वही है
रंग बनाता ऊपरवाला
रंगों की सौगात वही है
कर्म ही देता सबकुछ सबको
पैसे की औकात वही है
सोने की कीमत बदले पर
लोहे का आघात वही है
भूली बिसरी कितनी यादें
पर मेरे जज़बात वही है
मज़हब कितने ही बदलें पर
इंसानों की जात वही है
शतरंज बना जीवन सबका
शह बदली पर मात वही है
'प्रीत' नहीं बदलेगी दुनिया
बेमौसम बरसात वही है