भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"ज्वार नेह का / कुमार रवींद्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=आ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

11:28, 30 अक्टूबर 2017 के समय का अवतरण

सबके भीतर ज्वार नेह का
                   अपने भीतर भी
 
पूनो का है चाँद
सिंधु में उजियारे बोता
सागर उमड़-उमड़कर
धरती का आँचल धोता
 
महासिंधु हो जाता है
                 ऐसे में पोखर भी
 
धूप धरी है जो पत्ते पर
वह भी सुख देती
चिड़िया बड़े छोह से
अपने बच्चों को सेती
 
नदी सुहागिल होती है
                  पतियाता है घर भी
 
पढ़ती है जब रितु
कनखी की कोमल कविताएँ
मन में भी हैं तभी उमगतीं
मीठी इच्छाएँ
 
नेह उमड़ता है तब वन में
                   गाते पत्थर भी