भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"रोटी की कविता / आरती तिवारी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आरती वर्मा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
13:44, 15 नवम्बर 2017 का अवतरण
हर रोटी में बेलती है
एक कविता
तवे पर सेंकती है,एक आह
गैस के बर्नर पर
आह गिरते ही
फूल जाता है दर्द
उसे घी की नरमाई से
छुपाने का जतन कर
परोस देती है,
सुख की थाली में
इतनी रोटियाँ खाते-खाते
पढ़ लीं तुमने कितनी ही कविताएँ.