भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"लड़-लड़कर / अमित कुमार मल्ल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अमित कुमार मल्ल |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

12:24, 12 दिसम्बर 2017 के समय का अवतरण

लड़ो
लड़कर जीतने के लिए

जीत
न हो
लड़ो
जमकर लड़ने के लिए

साँस न दे
साथ अंत तक
लड़ो
लड़ने की शुरुआत के लिए

प्रारम्भ न
हो तो भी
लड़ो
लड़ाई के विश्वास के लिए

विश्वास बन जाए
पिघलती बर्फ
लड़ो
लड़ाई के सपने के लिए