भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"पाब्लो नेरुदा / पंकज सुबीर" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पंकज सुबीर |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
16:58, 30 दिसम्बर 2017 के समय का अवतरण
हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।
करीने से जमाते हैं
अपने बालों को
हमेशा लगाते हैं
डिओडरेण्ट
तीखी सुगंध वाला,
ब्रांडेड कपड़े पहनते हैं
और जूते भी
अढ़ाई सौ रुपये वाला पैन
लगाते हैं जेब में,
जब भी मिलते हैं
किसी से
तो एक बात ज़रूर पूछते हैं
आपने पाब्लो नेरुदा को पढ़ा?