भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"लड़की / मुक्ता" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मुक्ता |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <po...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

10:42, 2 अप्रैल 2018 के समय का अवतरण

पिता के पिता ने कहा था बंद रखो दरवाजों को
पिता ने कहा बंद रखो दरवाजों को
लड़की नें चौकस बंद रखे दरवाजे।

सुलगती आग में रोटी सेंकती लड़की ने
खुली खिड़की से
लगा दी छलांग
अन्तरिक्ष की ओर।