भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"मिथक / सुनीता जैन" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुनीता जैन |अनुवादक= |संग्रह=यह कव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
19:33, 16 अप्रैल 2018 के समय का अवतरण
सुनते हैं कि चीन देश में
एक पंख की चिड़िया
धरती पर लंगड़ाती रहती है,
किंतु जब उससे आ जुड़ती
वैसी ही दूजी चिड़िया,
तब उड़ती हैं दोनों
दो पंखों, सम्पृक्त हवा में
हो सकता है यह
मात्र मिथक हो,
या सच भी हो सकता है
सच हो या सच न हो
इसमें तुमको क्या जो,
पहचाना-सा लगता है?