भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"यह भी माया है / सुनीता जैन" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुनीता जैन |अनुवादक= |संग्रह=यह कव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

12:28, 17 अप्रैल 2018 के समय का अवतरण

तुम आए
मेरे प्रभु की माया थी
तुम नहीं रुके
यह भी माया है

किन्तु अणु-अणु जो
भीतर तक रंग आता है
वह कभी नहीं
बिसराता है

इसीलिए चौरासी-
लाख जन्म तक
शायद यह तय होना है

किसको कब क्या खोना,
क्या पाना है!