भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"गाली से क्या कम हैं / नईम" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नईम |अनुवादक= |संग्रह=पहला दिन मेर...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
22:41, 13 मई 2018 के समय का अवतरण
गाली से क्या कम हैं-
ये तहज़ीबो-तमद्दुन?
मंचों की खुस-पुस,
गलियारों पसरी सुनगुन।
रंग सियासत का हो या फिर दीन-धरम का।
पानी ही चुक गया आँख से हया-शरम का।
रूहानी ततकार बोल,
पर मांसल रुनझुन।
सही नाम चीज़ों का लेते मरती नानी,
कूटनीति के दूध मिला पानी ही पानी।
भ्रष्टाचार सगुण, लेकिन
ये कहते निर्गुण।
धाराधार नेह की भाषा घिसी-पिटी-सी,
कालपत्र के शोर, किंतु लिपि मिटी-मिटी सी।
सगुन विचार रहे
वे जो खुद पूरे असगुन।