भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"राग इमन / प्रेमघन" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बदरीनारायण चौधरी 'प्रेमघन' |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
18:01, 20 मई 2018 के समय का अवतरण
मरम को जानत मनवां मन की॥टेक॥
चन्द अमन्द चरन दिलखलावत, चयलित
लोचन चारू चलावत, रहतन बुधि बावरी बनावत
सुध न धाम का मनकी।
चित चोरे पर नहीं निहारै।
जानि जदपि तौ हूँ दृढ़ धारै,
मन पीपी तेहि नाहिं विसारै,
जपत जाप ना मनकी।
वह इत भूले हू नहिं आवै
औरन संग रहि नहिं छवि भावै
कोऊ जाय न हाय छुड़ावै
संगति इनकें मनकी।
श्री बदरी नारायन गायो,
यह अविवेक रूप संग छायो,
विधि छल-छल की चाल चलाए
वामन की बामन की।