भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"कजली / 52 / प्रेमघन" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बदरीनारायण चौधरी 'प्रेमघन' |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

13:25, 21 मई 2018 के समय का अवतरण

गवैयों की लय

आई री बरखा ऋतु आली॥
घुमड़ि घुमड़ि घन घटा घिरी चहुँ दिसि चपला चमका वनवाली।
छाय रहे कित जाय प्रेमघन नहिं आये अजहूँ बनमाली॥95॥

॥दूसरी॥

है जानो! दिन चार जवानी॥
दिना चार की चमक चाँदनी, फेरि अँधेरी रात अयानी॥
बादर की परछाहीं है यह, तापैं काह इती इतरानी।
बरसौ रस मिलि रसिक प्रेमघन बैठी हौ भौंहन जुगतानी॥96॥

॥तीसरी॥

हाय! गयो जादू जनु डाली॥
चुभी चितौन कौन विधि निकरै, कसकस रहत अरी उरआली।
बिसरै नाहिं प्रेमघन पिय की प्यारी छबि मनमोहनवाली॥97॥