भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"रस सारा पी डाला / बालकृष्ण गर्ग" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बालकृष्ण गर्ग |अनुवादक= |संग्रह=आ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
14:23, 22 मई 2018 के समय का अवतरण
‘कुत्ते’ आए कलकत्ते के,
दिल्ली वाले ‘बिल्ली
नाग नागपूर के आए तो
खूब मची खलबल्ली।
कई मुबई की दुमई थी,
गऊ लखनऊ वाली।
मिली बनारस और हाथरस-
से बस, ‘रस’ की प्याली।
‘दुमई-नाग’ बिलों में पहुँचे,
‘गऊ’ गई गोशाला।
‘कुत्ते-बिल्ली’ हमने पाले,
‘रस’ सारा पी डाला।
[बाल-भारती, सितंबर 1977]