भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"नींद / संजीव ठाकुर" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संजीव ठाकुर |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
09:50, 23 मई 2018 के समय का अवतरण
नींद बड़ी प्यारी लगती है
ओ मेरे भाई!
फूलों की क्यारी लगती है
ओ मेरे भाई!
नींदों में सपने मिलते हैं
ओ मेरे भाई!
नींदों में अपने मिलते हैं
ओ मेरे भाई!
नींदों में किस्से मिलते हैं
ओ मेरे भाई!
टॉफी के हिस्से मिलते है
ओ मेरे भाई!
पढ़ने से छुट्टी मिलती है
ओ मेरे भाई!
लड़ने से कुट्टी मिलती है
ओ मेरे भाई!
नींद बड़ी मीठी लगती है
ओ मेरे भाई!
टूटे तो तीखी लगती है
ओ मेरे भाई!