भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"सफाई और स्वास्थ्य / नंदेश निर्मल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नंदेश निर्मल |अनुवादक= |संग्रह=चल...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

17:47, 3 सितम्बर 2018 के समय का अवतरण

साफ सफाई का जीवन में
क्या महत्व है बच्चो जानो
जहाँ गंदगी वहाँ रोग है
गन्दे पन को अलग हटाओ
 
साफ सफाई का जीवन में
क्या महत्व है बच्चो जानो।

सुबह जगो शौचालय जाओ
फिर दातून करो बढ़िया से
तब मन से स्नान करो तुम
यही बात सबको समजाओ।

साफ सफाई का जीवन में
क्या महत्व है बच्चो जानो।

गन्दे कपड़े कभी न पहनो
साफ सदा तुम उसको रक्खो
बनी रहेगी सदा ताजगी
बहनों को भी यही बताओ।

साफ सफाई का जीवन में
क्या महत्व है बच्चो जानो।

बड़े-बड़े नाखून न रखना
हाथ-पाँव अच्छा से धोकर
तब जाकर तुम भोजन करना
यह आरोग्य साध अपनाओ।

साफ सफाई का जीवन में
क्या महत्व है बच्चो जानो।

घर दरवाजा रहे शोभता
अच्छे-अच्छे पुष्प लगाओ
कभी गंदगी वहाँ न झांक
रोज यहाँ कुछ समय लगाओं