भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"जिसने खुशियों को जितना सहेजे रखा / दरवेश भारती" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दरवेश भारती |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
23:41, 7 दिसम्बर 2018 के समय का अवतरण
जिसने खुशियों को जितना सहेजे रखा
उसको उतना ग़मों से पड़ा वास्ता
पीढ़ियाँ चुक गयी हैं चुकाते उसे
क़र्ज़ इतना कि अब तक न जो चुक सका
आखिरी साँस तक छोड़िए मत इसे
आस बेआस लोगों का है आसरा
रौनकें थीं खुली आँखों के सामने
मुँद गयीं ये तो ओझल हुआ क़ाफ़िला
सरबुलन्दी न रास आयी 'ददवेश' उसे
जिसने अपनी अना का सर ऊँचा रखा