भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"मैं विद्रोही मैं यायावर (कविता) / कुमार विमलेन्दु सिंह" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार विमलेन्दु सिंह |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
छो (Sharda suman ने मैं विद्रोही, मैं यायावर / कुमार विमलेन्दु सिंह पृष्ठ [[मैं विद्रोही मैं यायावर (कविता) /...)
 
(कोई अंतर नहीं)

10:54, 10 जून 2020 के समय का अवतरण

और भी कुछ पथ हैं शेष
बचे हैं कुछ प्रश्न विशेष
क्यों रुक जाऊँ फिर यहीं रात भर?
मैं विद्रोही, मैं यायावर!

बना किया था स्वयं ही श्रोता
सुना किया था श्वास संगीत
इसी भूतल पर तना किया था
यहीं हुआ था कभी विनीत

स्मृतियाँ तो हैं कई यहाँ
कुछ टूटे स्वप्रों के हैं अवशेष
उस साथी राग भी हैं
उन रिपुओं का भी है देव्ष
किन छवियों को साथ ले चलूँ
और बहूँ किन्हें छोड़कर
यही सोच रहा हूँ अब तक
मैं विद्रोही, मैं यायावर!

मेरे राग के बिना कहाँ तब
कोई उत्सव होता था
थक जाते थे चक्षु सबके पर
उन रातों को कोई कब सोता था?
टूटते थे कुछ दंभ वहाँ
और जुटते थे ह्रदय कई
स्वप्रों का आलय भी था
भावों का भी था एक घर
छोड़ आया सब वहीं पर
मैं विद्रोही, मैं यायावर!