भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"तुमसे होगा ये मिलना कभी / जहीर कुरैशी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जहीर कुरैशी |संग्रह= भीड़ में सबसे अलग / जहीर कुर...) |
|||
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=जहीर कुरैशी | |रचनाकार=जहीर कुरैशी | ||
− | |संग्रह= भीड़ में सबसे अलग / जहीर | + | |संग्रह=भीड़ में सबसे अलग / जहीर कुरैशी |
}} | }} | ||
[[Category:ग़ज़ल]] | [[Category:ग़ज़ल]] |
22:18, 3 अक्टूबर 2008 के समय का अवतरण
तुमसे होगा यूँ मिलना कभी
स्वप्न में भी न सोचा कभी
लाभ पर बेचने के लिए
हमने कुछ न खरीदा कभी
सोचने से तो होती नहीं
हल किसी की समस्या कभी
उनके दामन में भी दाग हैं
जिनका दामन था उजला कभी
अर्थ करना कठिन हो गया
मर्द-औरत का रिश्ता कभी
रोकने से भी रुकता नहीं
बीच पर्वत पे झरना कभी
उसको है आजतक इन्तिजार
आएगा, आने वाला कभी.