भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"अन्तरंग / श्यामनन्दन किशोर" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पंक्ति 1: पंक्ति 1:
लेखक: [[श्यामनन्दन किशोर]]

{{KKGlobal}}
[[Category:कविताएँ]]

{{KKRachna
[[Category:श्यामनन्दन किशोर]]

|रचनाकार=श्यामनन्दन किशोर

ये तिरस्कार, ये पुरस्कार

ये तिरस्कार, ये पुरस्कार

दोनों ही माता के दुलार ।

दोनों ही माता के दुलार ।

16:27, 24 मई 2009 का अवतरण

ये तिरस्कार, ये पुरस्कार
दोनों ही माता के दुलार ।

दोनों मिलते हैं अकस्मात
दोनों लाते हैं अश्रुपात
दोनों में साँसों का चढ़ाव
दोनों में साँसों का उतार ।

ये तिरस्कार मरू की ज्वाला
जो रचती मेघ-खण्ड-माला
ये तिरस्कार तीव्रानुभूति
रचती ज्वलन्त साहित्यकार ।

ये पुरस्कार कण्टकाकीर्ण
साधना बनाते ज़रा-जीर्ण
दो चार बढ़ाते आलोचक
दो चार बनाते समाचार ।

ये तिरस्कार ये पुरस्कार
दोनों ही माता की पुकार
दोनों में झंकृत होता है
माँ की वीणा का तार-तार ।