भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"स्वच्छ, सजग अधिकार कहाँ / शेरजंग गर्ग" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शेरजंग गर्ग |संग्रह=क्या हो गया कबीरों को / शेरज…)
(कोई अंतर नहीं)

00:02, 7 सितम्बर 2010 का अवतरण

स्वच्छ, सजग अधिकार कहाँ है?
सपनों के अनुसार कहाँ है?

जीर्ण और संकीर्ण व्यवस्था पर,
आदर्श प्रहर कहाँ है?

लाशों के अम्बार लगे हैं
मौतों का उपचार कहाँ है?

लोकतंत्र के जोकतंत्र में
ग़म का भागीदार कहाँ है?

ख़ुद पर आसक्त नहीं हो
अब ऐसा खुद्दार कहाँ है?

इंसानों की खोज हो रही
आप पुछते प्यार कहाँ है?