भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"चोटियों में कहाँ गहराई है / शेरजंग गर्ग" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शेरजंग गर्ग |संग्रह=क्या हो गया कबीरों को / शेरज…)
 
(कोई अंतर नहीं)

03:12, 7 सितम्बर 2010 के समय का अवतरण

चोटियों में कहाँ गहराई है?
सिर्फ़ ऊँचाई ही ऊँचाई है।

जो भी जितनी बड़ी सच्चाई है,
उतनी ज्यादा गई झुठलाई है।

कब फकीरों ने तौर बदले हैं,
कब वज़ीरो से मात खाई है?

मंज़िले खोजती है जंगल में,
कितनी मासूम रहनुमाई है।

अब यहाँ सिर्फ तमाशे होंगे,
हर कोई मुफ्त तमाशाई है।

आप जिसको वफा समझते हैं,
वो किसी ख्वाब की परछाई है।

दोस्तो, दूरियो को दूर करो,
चीख़कर कह रही तनहाई हैं।