भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

विनयावली / तुलसीदास / पद 151 से 160 तक / पृष्ठ 3

Kavita Kosh से
Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:04, 23 अप्रैल 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=तुलसीदास }} {{KKCatKavita}} Category:लम्बी रचना {{KKPageNavigation |पीछे=प…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पद संख्या 155 तथा 156

(155)
 
विस्वास राम -नाम को।
मानत नहिं परतीति अनत ऐसोइ सुभाव मन बामको।1।

पढ़िबो पर्यो न छठी छ मत रिगु जजुर अथर्वन सामको।।
ब्रत तीरथ तप सुनि सहमत पचि मरै करै तन छााम को? ।2।

करम-जाल कलिकाल कठिन आधीन सुसाधित दामको।
ग्यान बिराग जोग जप तप भय लोभ मोह कोह कामको।3।

सब दिन सब लायक भव गायक रघुनायक गुन-ग्रामको।
बैठे नाम-कामतरू-तर डर कौन घोर घन घामको।4।

को जानै को जैहै जमपुर को सुरपुर पर धामको।
तुलसिहिं बहुत भलो लागत जग जीवन रामगुलामको।5।

(156)
 
कलि नाम कामतरू रामको।
दलनिहार दारिद, दुकाल दुख, देाष घोर घन धामको।1।

नाम लेत दाहिनो होत मन, बाम बिधाता बामको।
कहत मुनीस महेस महातम, उलटे सूधे नामको।2।

भलो लोक-परलोक तासु जाके बल ललित-ललाम को।
तुलसी जग जानियत नामते सोच न कूच मुकामको।3।