Last modified on 7 मार्च 2016, at 12:01

मंगलाचरण / रस प्रबोध / रसलीन

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:01, 7 मार्च 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रसलीन |अनुवादक= |संग्रह=रस प्रबोध /...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

॥श्री गणेशाय नमः॥

मंगलाचरण

अलह नाम छबि देत यौं अंथन के सिर आइ।
ज्यों राजन के मुकुट तें अति सोभा सरसाइ॥1॥
अलख अनादि अनंत नित पावन प्रभु करतार।
जग को सिरजनहार अरु दाता सुखद अपार॥2॥
रम्यौ सबनि मैं अरु रह्यौ न्यारो आपु बनाइ।
याते चकित भये सबै लह्यौ न काहू जाइ॥3॥
जब काहू नहिं लहि पर्यौ कीन्हौं कोटि विचार।
तब याही गुन ते धर्‌यौ अलह नाम संसार॥4॥