भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
यक़ीन / विमलेश त्रिपाठी
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:05, 10 नवम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विमलेश त्रिपाठी |संग्रह=हम बचे रहे...' के साथ नया पन्ना बनाया)
एक उठे हुए हाथ का सपना
मरा नहीं है
जिन्दा है आदमी
अब भी थोड़ा सा चिड़ियों के मन में
बस ये दो कारण
काफी हैं
परिवर्तन की कविता के लिए।