भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नील परी / हरिवंशराय बच्चन

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:38, 15 सितम्बर 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरिवंशराय बच्चन |संग्रह=त्रिभंग...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सीपी में नील-परी सागर तरें,
                सीपी में.
बंसी उस पार बजी,
नयनों की नाव सजी,
पलकों की पालें उसासें भरें,
                 सीपी में.
अंधड़ आकाश चढ़ा,
झोंकों का जोर बढ़ा,
शोर बढ़ा,बादल औ'बिजली लड़े,
                सीपी में.
सीपी में नील-परी सागर तरें,
                सीपी में.
आर नहीं, पार नहीं,
तुन का आधार नहीं,
झेल रही लहरों का वार लहरें,
                सीपी में.
सीपी में नील-परी सागर तरें,
                सीपी में.
अब किसको याद करें,
किससे फरियाद करे,
आज भरे नयनों से मोती झरे,
                सीपी में.
सीपी में नील-परी सागर तरें,
                सीपी में.
सहसा उजियार हुआ,
बेड़ा भी पार हुआ,
पी का दीदार हुआ,
मोदभरी नील-परी पी को वरें,
                सीपी में.
सीपी में नील-परी सागर तरें,
                सीपी में.