भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दन्त-कथा / अज्ञेय

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:01, 9 अप्रैल 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |अनुवादक= |संग्रह=मरुथल / अज...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दाँतों में रह गयी कथा
ज्यों प्राणों में व्यथा।
क्या स्रोत, कब कहाँ उद्गम-
हम भूल गये पूछना
या हम से उतना धीरज न बना

शब्दों को भी हमने पूरा न मथा।
रत्नाकर था, पर वहीं हलाहल भी तो था-
हम डरे रहे।
नहीं तो-आह!-अमृत क्या वहाँ न था?