भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
जामुन / मन्नन द्विवेदी गजपुरी
Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:31, 10 जुलाई 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मन्नन द्विवेदी गजपुरी |अनुवादक= |...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
जामुन क्या काली-काली है,
मीठी कैसी रस-वाली है।
फल से काली डाल हुई है,
कहीं-कहीं पर लाल हुई है।
ऊपर, चढ़कर जाना होगा,
डालें पकड़ हिलाना होगा।
खूब पेट भर खाएँगे हम,
घर को भी ले जाएँगे हम।
लेकिन बहुत सँभलकर चढ़ना,
डाल न टूटे, गिर मत पड़ना।