भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
नाटक है यह / सुजाता
Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:42, 21 अक्टूबर 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुजाता |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poe...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
नाटक है यह
नाटक है यह
उतर रहा है
पानी में सूरज
बुझने को
एक नकली दृश्य में
एक असली निराशा
टंगी रह गयी
बरसों से
अकेली साँझ के नभ में
दर्ज हो अभिनय
के बाद
थका चेहरा तारिका का