भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

उत्सवपूर्ण समय / ब्रजेश कृष्ण

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:13, 17 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ब्रजेश कृष्ण |अनुवादक= |संग्रह=जो...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सब कुछ एक दृश्य भर है उनके लिए
और हमें मार देने के हर समय
जायज़ कारण हैं उनके पास

मन्दी की वजह से निकाला गया मजूर
महँगाई से जूझ रहा है
ये ऐसी उलटबांसी है कि जिसका जवाब
उनकी किताबों में पहले ही दर्ज़ है

यह तेज़ी से बढ़ते हुए देश का
उत्सवपूर्ण समय है
नाच गाने और हँसने की रंगभूमि
कि हमें पता ही नहीं लगता
और प्रहसन में तब्दील हो जाते हैं हमारे दारुण दुख

अरे! आप तो बेचैन हो गये
चलो पार्क में चलें
लम्बी साँसें लें
और मिल कर हँसें
हा हा हा।