भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

प्रथम अध्याय / द्वितीय वल्ली / भाग १ / कठोपनिषद / मृदुल कीर्ति

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:25, 1 जून 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मृदुल कीर्ति}} {{KKPageNavigation |पीछे=प्रथम अध्याय / प्रथम वल्ली / ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कल्याण साधन अलग हैं, और प्रेम भोग भी अलग हैं,
भिन्न फलदाता हैं दोनों, इनसे मानव सलग हैं।
श्रेय कल्याणक अलौकिक, परे सुख संसार है,
श्रेय नित्य है सौख्य सिंधु, प्रेम दुःख व्यापार है॥ [ १ ]

अति धीर ज्ञानी प्रेय श्रेय के रूप का चिंतन करें,
दोनों का अन्तर समझ कर ही श्रेय का साधन करें।
मंद बुद्धि मनुष्य भौतिक, योगक्षेम में लींन हैं,
तत्व ज्ञानी नीर क्षीर विवेक प्रभु तल्लीन हैं॥ [ २ ]

लौकिक अलौकिक दिव्य भोगों के प्रलोभन भी तुम्हें,
किंचित न विचलित कर सकें, हम तत्व अधिकारी कहें।
धन लोभ में तो विश्व के जन बद्ध, पर तुम मुक्त हो
नचिकेता अधिकारी तुम्हीं, शुचि दिव्य निःस्पृह भक्त हो॥ [ ३ ]

विख्यात दो साधन प्रमुख, विद्या - अविद्या नाम से,
एक भोगों से सलग, और एक प्रेरित ज्ञान से।
नचिकेता प्रिय विद्या का में, अभिलाषी तुमको मानता,
अविचल तितिक्षामय विवेकी, आत्मज्ञान प्रधानता॥ [ ४ ]

अन्तर अविद्या वास फिर जो स्वयं को ज्ञानी कहे ,
ज्ञानाभिमानी मूढ़ भोगी, विविध योनी में रहे।
अंधे को अंधा मार्ग दर्शक , ठीक गति उनकी वही,
बहु योनियों की दुखद भटकन, लक्ष्य क्या मिलता कहीं॥ [ ५ ]

भौतिक प्रमादी मूढ़ जो, धन मोह में मदमत्त हैं,
परलोक की चिंता नहीं, अदृश्य उनको सत्य हैं।
भौतिक क्षणिक सुख मान शाश्वत, भ्रमित हो हँसते रहे,
पुनरपि जनम और मरण के, दुष्चक्र में फँसते रहे॥ [ ६ ]

अधिकांश को तो आत्म तत्व का श्रवण भी नहीं साध्य है,
कुछ श्रवण करते फिर भी उनका, ग्रहण तत्व दुसाद्धय है॥
विरला ही कोई यथार्थ ज्ञाता, विरला ही कोई गहे,
ऋत आत्म तत्व के ज्ञान का, ज्ञाता परम दुर्लभ महे॥ [ ७ ]