भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बगावत / रेखा चमोली

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:33, 28 जून 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रेखा चमोली |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

खाली समय में भले मैं
टी वी पर फिल्में या सीरीयल देख लूूॅ
उन्हंे नहीं होता कोई ऐतराज
उन्हें लगता है
ये बेहुदा और अश्लील दृश्य तो बने ही हैं
महिलाओं के लिए
और मददगार हैं
सत्ताओं के बने रहने में
पर अखबार या कोई किताब पढना
समय की बर्बादी लगती है उन्हें
कहीें मैं समझ न लूॅ उनके षडयन्त्रों को
और कर ना बैठूं बगावत।