भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कजली / 24 / प्रेमघन

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:57, 21 मई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बदरीनारायण चौधरी 'प्रेमघन' |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दूसरा प्रकार

मनोहर मिश्रित भाषा
अर्थात् निखरी हिन्दी वा तड़ी बोली।

सामान्य लय
"कौने रंग मुंगवा कौन रंग मोतिया" की चाल

मैं बारी कहाँ जाऊँ अकेली, डगर भुलानी रे सांवलिया।
कुंज गली में आय अचानक, बहुत डेरानी रे सांव।॥
डगर बता दे गरवाँ लगा ले, निज मनमानी रे सांव।॥
चेरी हूँ जी से मैं तेरी, रूप दिवानी रे साँवलिया॥
सुन जा हाय! तनिक तो मेरी, प्रेम कहानी रे सांव।॥
ये अंखियाँ तेरी अलकन में, हैं उलझानी रे साँवलिया।
कहा बिचारै आह उतै तू, भौंहन तानी रे साँवलिया।
पिया प्रेमघन आओ बेगहिं, दिलबर जानी रे सांव।॥43॥