भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बूंदें / बालकृष्ण गर्ग

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:52, 22 मई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बालकृष्ण गर्ग |अनुवादक= |संग्रह=आ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बादल में न ठहरतीं बूँदें,
नहीं किसी से डरतीं बूँदें,
टप-टप-टप-टप गिरती बूँदें,
झर-झर-झर-झर झरती बूँदें।

धरती शीतल करतीं बूँदें,
नदी-तलैयाँ भरतीं बूँदें,
प्यास-ताप सब हरतीं बूँदें,
परहित को ही मरतीं बूँदें।
[चम्पक, अगस्त (प्रथम) 1977]