भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

उदासी / देवेन्द्र कुमार

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:31, 26 मई 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=देवेन्द्र कुमार |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

यह उदासी
आ रही हो
फूल वाली डाल से
ज्यों गन्ध बासी

हवा केवल हवा
धूप केवल धूप
रास्ते
बस रास्ते
उठाएँ किस हाथ से
आँखें पिया सी

यह उदासी
आ रही हो
फूल वाली डाल से
ज्यों गन्ध बासी