भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

घड़ियों की सुइयों–सँग / रामकुमार कृषक

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:51, 8 जुलाई 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामकुमार कृषक |अनुवादक= |संग्रह=स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

घड़ियों की सुइयों-सँग
घूम रहे हम
कालजयी होने का टूट रहा भ्रम !

अनुबन्धित राहों पर
प्रतिबन्धित चाल
लाएँ तो लाएँ भी कैसे भूचाल
हिल्लोलें भीतर की बाहर बेदम !

आयातित चश्मों को
आँखों पर टाँग
सपनीले भावों के मुद्रण की माँग
बल्बों की गर्दन को घोंट रहा तम !

विस्मृतियाँ जितनी हैं
उतनी ही शोध
प्यालों में डूबा है भावी युग-बोध
संत्रासित यौवन से बूढ़ा संयम !

उठते निर्माणों में
सांसों की आह
धरती की छाती पर रंगीनी, स्याह
पेटों तक सीमायित बाँहों का श्रम !

08 दिसम्बर 1972