भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जय अष्टादशभुजाधारिणी / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

(राग सोरठ-ताल त्रिताल)

जय अष्टदशभुजाधारिणी प्रति कर प्रहरणधारिणि जय।
 जय सर्वान्ग-‌आभरणधारिणि सुन्दर त्रिनयनधारिणि जय॥
 जय सुविशाल सिंह-‌आरोहिणि राक्षसदल-संहारिणि जय।
 जय भीषण भवभीति-निवारिणि निज-जन-संकटहारिणि जय॥
 जय दुर्गे मोहार्णवतारिणि परम सुमंगलकारिणि जय॥