भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ले लो रे / प्रेमशंकर रघुवंशी

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।

प्यार ले लो, प्यार ले लो, प्यार ले लो रे !
मनभावन मन का सिंगार ले लो रे !!

नदियों-सी झरनों-सी धार ले लो र !
ऋतुओं की वीणा से तार ले लो रे !!

जीवन का साँचा उपहार ले लो रे !
भावों का ऊँचा बाज़ार ले लो रे !!

ख़ुशबू-सा फैला संसार ले लो रे !
फूलों से खिलते उद‍गार ले लो रे !!

सार ले लो, सार ले लो, सार लेलो रे !
कबिरा की वाणी का संसार ले लो रे !!