भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सौन्दर्य - 2 / प्रेमघन

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

लखतै वह रूप अनूप अहो,
अँखिया ललचाय लुभाय गई।
मन तो बिन मोल बिक्यो घन प्रेम,
प्रभावित बुद्धि बिलाय गई॥
अब चैन परै नहिं वाके बिना,
पढ़ि कौन सी मूठ चलाय गई।
वह चन्दकला सी अचानक हाय,
सुहाय हिये मैं समाय गई॥